August 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अनूपपुर जिले में कोल वाशरी की क्षमता वृद्धि होने
से क्षेत्रीय लोगो को रोजगार के अच्छे अवसार प्राप्त होगे


अनूपपुर  ।19 अगस्त 2026 को अनूपपुर जिले के ग्राम पटना कला में आदिनाथ कोल वेनिफिकेशन प्राईवेट लिमिटेड कोल वाशरी की लोक सुनवाई पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु कोल वाशरी परिसर में अयोजित हुई जिसमें ग्राम पटनाकला,धिरोल,देवहरा सहित अनेक ग्राम वासी सम्मिलत हुये।
           उक्त अवसर पर अपर कलेक्टर बलवीर रमण एवं क्षेत्रीय अधिकारी म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,डॉक्टर अशोक तिवारी की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में लोक सुनवाई सम्पन्न हुई।
        लोक सुनवाई के अवसर पर ग्रामीण जनो ने अनेक विभिन्न प्रकार की समस्याओ से अवगत कराया एवं इन्हे विभागय से अनापत्ति जारी करने के पूर्व समस्याओ के निराकरण एव ‘अपेक्षाओ की पूर्ति किये जाने का आग्रह किया है।
             कम्पनी प्रबंधन द्वारा उपस्थित लोक सुनवाई के अवसर पर जन समूह को अस्वास्त किया की आप सभी के द्वारा जो माँगे रखी गई है जैसे स्कूलो में पेयजल व्यवस्था, ग्राम के मंदिर में स्टील सेड निर्माण में सहयोग, सडक की साफ सफाई एवं संबंधित ग्रामो के बेरोजगार युवको को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर निकट भविष्य में रोजगार के अवसार प्रदान किये जायेगे।
     उपस्थिति जन समुदाय को प्रबंधन ने विश्वास दिलाया की कम्पनी संचालन से कोल वाशरी की क्षमता वृद्धि से किसी भी प्रकार का प्रदूषण पर प्रभाव नही पडेगा प्रबंधन द्वारा संयंत्र में जीरो डिस्चार्ज की व्यवस्था की है एवं सेटिल टेंक का भी प्रावधान किया गया है।ताकि आम जनो को ग्राम वासियो को किसी भी तरह का नुकसान संयंत्र चलाने से ना हो।
    श्रमिको को शासकीय निधारित दर से भुगतान श्रमिक के खाते में किया जाता है,समय-समय पर स्वास्थ परीक्षण कराये जाने की व्यवस्था की गई है एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये जाते है संयंत्र के चारो ओर बाउण्ड्री बॉल एवं बनी हुई है एवं विण्ड ब्रेकिंग बाल की उचाई बढाई गई है एवं और भी उची की जा रही है।प्रदूषण नियंत्र बोर्ड के मानको का पालन किया जा रहा है।
        उक्त कोल वाशिरी की क्षमता वृद्धि होने से निश्चित रूप से ग्राम वासियो को एवं अनेक बेरोजगार जनो को रोजगार प्राप्त होगा वही दूसरी ओर सैकडो परिवारो को रोजी रोटी के अवसर कुशलता पूर्वक प्राप्त होगे।जन हित में संस्थान हित में जल्द से जल्द उत्पादन क्षमता वृद्धि किया जाना प्रबंधन एवं ग्राम वासियो के हित में है।

अन्य ख़बरें

जलभराव से निपटने निगम की टीमें मैदान में, अतिरिक्त मशीनरी और पंप तैनात

Newsdesk

सेंट एलायसियस कॉलेज में तीन दिवसीय ‘विस्टा-2026’ संपन्न

Newsdesk

जिला अदालत में बच्चों के हुनर को मिला मंच, राखियों और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading