27.5 C
Jabalpur
August 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सनाढ्य ब्राह्मण विकास परिषद ने गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई

जबलपुर। सनाढ्य ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार को लघुकाशी पचमठा मंदिर, गढ़ा में पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वृंदावन के महंत कामता शरण महाराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास हिंदी साहित्य के महान संत और रामभक्त कवि थे। उन्होंने अवधी भाषा में विश्व प्रसिद्ध रामचरितमानस तथा हनुमान चालीसा की रचना कर भारतीय संस्कृति और भक्ति परंपरा को समृद्ध किया।
समाजसेवी पंडित राजेंद्र पाठक एवं अखिलेश शर्मा ने भी गोस्वामी तुलसीदास के जीवन और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष अशोक मनोध्याय, राम दुबे, संध्या दुबे, एडवोकेट मनीष मिश्रा, विश्वास पलिया, सत्येंद्र ज्योतिषी एवं आशीष पांडे सहित अन्य अतिथियों का श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।
इसके पूर्व महंत कामता शरण महाराज, पंडित राजेंद्र पाठक, पंडित अशोक मनोध्याय, पंडित राम दुबे, पंडित संजय गोस्वामी, एडवोकेट मनीष मिश्रा, एडवोकेट विश्वास पलिया, एडवोकेट सत्येंद्र ज्योतिषी एवं डॉ. अजय फौजदार का पगड़ी एवं शाल भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन राघवेंद्र शुक्ला ने किया, जबकि आभार प्रमोद शुक्ला ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. रविकांत शुक्ला, केसी पस्तरिया, भागीरथ शर्मा, सुरेंद्र स्थापक, प्रमोद शुक्ला, पंडित मोहनलाल शर्मा, असीम दीक्षित, शैलेंद्र स्थापक, राघवेंद्र शुक्ला, सवेंद्र बिल्थरे, सुशील पाठक, टीएन त्रिपाठी, प्रहलाद बिल्थरे एवं अरुण दीक्षित सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से बुरा हाल, उड़ानें प्रभावित, गुरुग्राम में ‘वर्क फ्रॉम होम’ की एडवाइजरी जारी

Newsdesk

बंबीहा गैंग के 3 वांछितों को मलेशिया से भारत लाया गया, अब तक 51 कुख्यात अपराधी गिरफ्त में : गृह मंत्रालय

Newsdesk

बंबीहा गैंग के 3 वांछितों को मलेशिया से भारत लाया गया, अब तक 51 कुख्यात अपराधी गिरफ्त में : गृह मंत्रालय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading