25.1 C
Jabalpur
August 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वर्षा के दौरान कक्षों में पानी गिरने की समस्या के निदान हेतु भवन मरम्मत कार्य जारी


शहडोल 23 अगस्त 2026- शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय रघुराज क्र. 2, शहडोल के छात्रों द्वारा कक्षाओं में छत से पानी टपकने की शिकायत कलेक्टर शहडोल से की गई थी। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा जिला शिक्षा अधिकारी को मौके पर पहुंचकर जांच करने तथा भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कक्षा 11वीं कला संकाय का संचालन ग्राउंड फ्लोर पर किया जा रहा है। प्रथम फ्लोर की छत खराब होने के कारण ग्राउंड फ्लोर के दो कक्षों में वर्षा का पानी गिरने की समस्या सामने आई है। कक्षा 11वीं कला संकाय के विद्यार्थियों के अध्यापन के लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही जनजातीय कार्य विभाग के उपयंत्री श्री पी.एल. करपे द्वारा विद्यालय भवन में आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को वर्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। भवन मरम्मत कार्य का सहायक आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया तथा उपयंत्री को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अन्य ख़बरें

मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

किराना दुकान से राइस मिल तक  का सफर, दिनेश गुप्ता ने 50 लोगों को दिया रोजगार

Newsdesk

विधायक ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading