अनूपपुर। रेलवे बिलासपुर में कार्यरत टीकट कलेक्टर शंकर पांडेय की सुपुत्री सुश्री शिवांगनी पांडेय ने ओडिशा में आयोजित जुनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर व छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाया है।
रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के मिडिया प्रभारी लक्ष्मण राव ने बताया की शिवांगनी पांडेय ने प्रतियोगिता के 100 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल तथा 50 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
पदक जीतकर ट्रेन नम्बर 22910 से बिलासपुर आगमन पर स्वागत किया गया। सुश्री शिवागंनी पाण्डेय का स्वागत के लिए एकमात्र मान्यता प्राप्त रेल संगठन साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सांई किरण (चंदू ) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शिवांगनी पांडेय के कोच हेमंत परिहार छत्तीसगढ़ एथलीट संघ के सचिव अमरनाथ सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
शिवांगनी पांडेय की इस उपलब्धि पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।शिवांगनी पांडेय की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के लिए विशेष गौरव का विषय है।
रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल अध्यक्ष डी के स्वाइन, जोनल महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण, जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव, मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री ने शिवांगनी पाण्डेय को बधाई दी साथ उज्वल भविष्य की कामना की


