मंत्री को छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने पत्र लिखा
अनूपपुर । पूर्व उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ टी.एस. सिंहदेव ने रेल मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है।जिसमें उन्होंने लेख किया है कि सरगुजा संभाग को देश की राजधानी से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन नंबर 22407/22408 अम्बिकापुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन (गुरुवार)को चलती है,जिससे सीमित सीटों और लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण छात्रों, मरीजों,व्यापारियों और आम यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
श्री सिंहदेव ने मांग की है कि क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन प्रतिदिन किया जाए या कम से कम सप्ताह में 3 से 4 दिन अवश्य सुनिश्चित हो।उन्होंने स्पष्ट किया कि फेरे बढ़ने से न केवल आदिवासी बहुल सरगुजा संभाग को सुगम सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी,बल्कि यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे के राजस्व में भी भारी इजाफा होगा।


