में।
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके पालन में उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा के बलात्संग के आरोप 14.08.26 नाबालिक पीड़िता द्वारा महिला थाना में रिपोर्ट लेख कराई कि आरोपी मनीष गिरी गोस्वामी द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपहरण कर नाबालिक पीड़िता के साथ करीब विगत एक वर्ष से शारीरिक शोषण किये जाने पर थाना बड़वारा में अपराध धारा 137(2),64(2)m,115(2),351(3) बीएनएस 5l/6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी प्रकरण पंजीबद्ध दिनांक से फरार था । जिसकी पता तलाश लगातार की जा रही थी । आरोपी की पता साजी हेतु थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय द्वारा थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया । विशेष टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यो की मदद से आरोपी मनीष गोस्वामी निवासी पौनिया को आज दिनांक 24.08.2026 को गिरफ्तार किया गया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।


