August 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 27 अगस्त को ब्यौहारी क्षेत्र में विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर


शहडोल  24 अगस्त 2026- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित किए जा रहे जन विश्वास शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अगस्त को जनपद पंचायत ब्यौहारी क्षेत्र के विभिन्न क्लस्टरों में जन विश्वास शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसके नोडल अधिकारी एसडीएम ब्यौहारी सुश्री अर्चना मिश्रा तथा सहायक नोडल अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत ब्यौहारी होंगी। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्लस्टर आखेटपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन आखेटपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आखेटपुर, खड्डा, खरपा, चरखरी, बरहा टोला, बोचरो, भमरहा प्रथम, मैरे टोला, रसपुर, सरवाही कला एवं साखी ग्राम शामिल हैं। शिविर के लिए अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्री अखिलेश मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, श्री प्रदीप द्विवेदी, सहायक आपूर्ति अधिकारी, अपर कलेक्टर श्रीमती मिनिशा भगवती पाण्डेय, श्री जितेन्द्र कुमार कार्यपालन अभियंता मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शहडोल तथा श्री के.एस. यादव, उपसंचालक कृषि विभाग को अधिकारी नियुक्त किया गया है।

क्लस्टर खामडांड़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन खामडांड़ में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में खामडांड, गाढ़ा, चचाई, जगमल, देवरी, पपरेड़ी, पसगढ़ी, मऊ, गोड्डिहा, भगरदहा एवं सतखुरी ग्राम शामिल हैं। यहां श्री प्रतीक खरे, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग क्रमांक-2 शहडोल, श्री विवेक तिवारी, एसडीओ पीएचई, डॉ. शशिप्रभा पाण्डेय, जिला आयुष अधिकारी तथा डॉ. अशोक कुमार सिंह, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं प्रभारी अधिकारी होंगे। वहीं क्लस्टर स्तर पर सुश्री अर्चना मिश्रा, एसडीएम ब्यौहारी तथा श्रीमती कल्याणी यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी की भूमिका रहेगी।

क्लस्टर खैरा अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन खैरा में शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में कल्हारी, खुटेहरा, खैरा, चरका, धाधौकुई, नौढित्रया, बोकरा-बोकरी, भन्नी, भमहरा द्वितीय, भोलहरा एवं भोलहरी ग्राम शामिल हैं। शिविर में श्री रमाकांत पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री पीआईयू, श्री एस.एल. धुर्वे, कार्यपालन यंत्री पीएचई, श्री आनंद राय सिन्हा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, श्री डी.के. अहिरवार, जिला योजना अधिकारी, सुश्री प्रज्ञा मरावी, सहायक संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग तथा श्री अतुल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल प्रभारी अधिकारी होंगे।

क्लस्टर पपौंध अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन पपौंध में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में अल्हरा, तेदुहा, तिखवा, बरा, दलको, कोठार, दलको जागीर,  निपनिया, पपोढ़, पपौंध, बनासी, ग्राम शामिल हैं। शिविर में श्री भागीरथी लहरे, प्रभारी आपूर्ति अधिकारी, श्री मनीष अलवा, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शहडोल, श्रीमती सावित्री भगत, जिला आबकारी अधिकारी, डॉ. राजेश मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल, श्री देवन सिंह मरकाम, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तथा श्री अभय सिंह, उपायुक्त सहकारिता विभाग प्रभारी अधिकारी होंगे।

क्लस्टर बुड़वा अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन बुड़वा में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में अनहरा, कुम्हिआ, चौरी, गोपालपुर, जनकपुर, झिरिया, धरी नं. 2, बुड़वा, बैरिहाई, रमपुरा, सुखाड़ एवं समान ग्राम शामिल हैं। शिविर के लिए श्रीमती एंतोनिया एक्का डिप्टी कलेक्टर, श्री शुभम शर्मा कार्यपालन यंत्री आरईएस, श्री अमरनाथ सिंह डीपीसी जिला शिक्षा केन्द्र, श्री राहुल शांडिल्य खनिज अधिकारी, श्री अजय सिंह, डीपीएम एनआरएलएम तथा श्री गौरी मिश्रा, सहायक आपूर्ति अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
क्लस्टर हिरवार अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन हिरवार में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में ओदारी, कुआं, जुमनी, पथरेही, बरा बघेलहा, बहेरिया, सकंदी, विजयसोता, सपटा, सरसी एवं हिरवार ग्राम शामिल हैं। यहां श्री अनुराग पटेल, सहायक संचालक कृषि, श्री तीरथ गर्मे, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री संतोष कुमार यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी केंद्रीय सहकारी बैंक, श्री राहुल नामदेव, महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा श्री ए.के. श्रीवास्तव, एसडीओ पीएचई प्रभारी अधिकारी होंगे।
जिला प्रशासन ने ग्रामीण नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर स्थल पर पहुंचकर नामांतरण, फौती, राशन कार्ड, पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत करें। शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करेंगे तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

आगामी त्यौहारों के दौरान जिले की परम्परा अनुसार सभी धर्म एवं संप्रदायों से सौहार्द एवं उल्लास पूर्वक मनाने की जिला शान्ति समिति की अपील

Newsdesk

कॉलेज बस संचालन की मांग बढ़े बस किराए से छात्र-छात्राएं परेशान

Newsdesk

राजनगर उपक्षेत्र में एटक की बैठक, सदस्यता सत्यापन में एकजुटता का संकल्प

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading