कमिश्नर ने सुनी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं और शिकायतें
शहडोल 25 अगस्त 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गप्ता ने कमिश्नर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के सेवा निवृत्त शिक्षकों की बड़ी संख्या में शिकायतें मिलने पर कमिश्नर ने उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग एवं संयुक्त संचालक शिक्षा को अपने कार्यालयों में विशेष दिवस निर्धारत कर शिक्षकों और सेवा निवृत्त शिक्षकों की शिकायतों और समस्याओं का सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा है कि आज आयेाजित जनसुनवाई कार्यक्रम में शहडोल संभाग के शिक्षक एवं सेवा निवृत्त शिक्षकों की बड़ी संख्या मे शिकायतें प्राप्त हुई है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि शिक्षकों और सेवा निवृत्त शिक्षकों की शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण संयुक्त संचालक शिक्षा एवं उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग निराकरण करना सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई में शहडोल जिले के गोहपारू जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गोडारू के ग्रामीणों ने कमिश्नर को शिकायत करते हुए बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोडारू में पदस्थ शिक्षक यशवंत सिंह स्कूल में समय पर नहीं आते है। वह सप्ताह में एक दिन स्कूल आकर 05 मिनट रूककर सिर्फ हस्ताक्षर करके चले जाते हैं और पूरा वेतन प्राप्त करते हे। जिसके कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कमिश्नर से शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की। जिस पर कमिश्नर ने उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग शहडोल संभाग को शिकायत की जांच कर शिक्षक के विरूद्ध शिकायत सही पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अनूपपुर जिले के जैतहरी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम बीड के उप संरपंच श्री राहुल टांडिया ने कमिश्नर को आवेदन करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत बीड बटका टोला से उजियारी पहुंच मार्ग मे पूर्व से ही एक आरसीसी पुलिया उपयोग मे है इसके बावजूद उसी स्थान से लगभग 30 मीटर पहले की दूरी पर 7.50 लाख की लागत से एक अन्य आरसीसी पुलिया का निर्माण कार्य वर्ष 2023-24 में कराया गया है, जबकि उक्त स्थान पर इस नई पुलिया की कोई आवश्यकता नहीं थी। उप सरपंच ने बताया कि निर्माण कार्य निम्नस्तरीय एवं गुणवत्ता विहीन है। उन्होनंे बताया कि ग्राम पंचायत बीड में किए गए घटिया निर्माण कार्यों की जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। ग्राम पंचायत बीड के उपसरपंच की शिकायत पर कमिश्नर ने शिकायत की जांच करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर को दिए है।
जनसुनवाई में कमिश्नर को शहडोल जिले के गोहपारू तहसील के ग्राम पंचायत रहतर के किसानों ने आवेदन करते हुए बताया कि हम सभी भूस्वामी ग्राम रहतर व उदयपुर टोला के हैं तथा भूमि में कब्जे के आधार पर खेती कर रहे हैं। वर्तमान के राजस्व अधिकारियों एवं हल्का पटवारियों को जबसे सीमांकन करने का अधिकार प्राप्त हुआ है तब से लगातार सीमांकन विवाद के प्रकरण बड़ी संख्या मे राजस्व न्यायालयों में लंबित हैं जो गरीब किसान जनधन से कमजोर हैं, तो उनकी जमीन का गलत सीमांकन करके नक्शा को गलत बताकर हल्का पटवारी के द्वारा कब्जा के विपरीत दूसरे के खेत में नपाई कर दी जाती है। किसानों का कहना था कि ग्राम पंचायत रहतर एवं उदयपुर के किसानों के जमीन के भूस्वामियों के कब्जे के अनुसार नक्शा तैयार कराया जाकर न्यायोचित कार्यवाही की जाए। किसानों की समस्या सुनकर कमिश्नर ने एसडीएम जयसिंहनगर को किसानेां की शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने जनसुनवाई में अन्य शिकायतों पर भी सुनवाई की। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह, उपायुक्त विकास प्रेरणा सिंह, उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जेपी यादव, संयुक्त आयुक्त सहकारिता सहित विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


