22.9 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आरक्षण के वास्तविक हकदारों तक पहुंचे लाभ, जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में उतरी भगवा पार्टी


अनूपपुर। भारतीय गणवार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) के जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल मिश्रा ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर कहा है कि सवर्ण समाज किसी गरीब, दलित, आदिवासी, ओबीसी, पिछड़े अथवा अतिपिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त करने की मांग नहीं कर रहा है। उन्होंने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि आरक्षण का लाभ समाज के वास्तविक जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक पहुंचना चाहिए।
कन्हैया लाल मिश्रा ने कहा कि आरक्षण गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान का माध्यम है, लेकिन इसका लाभ उन परिवारों तक भी पहुंचना चाहिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और वर्तमान व्यवस्था में अपेक्षित लाभ से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर की प्रभावी व्यवस्था लागू किए जाने की पक्षधर है।
उन्होंने कहा कि जिन-जिन जातियों और वर्गों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है, उनमें आर्थिक रूप से संपन्न लोगों और वास्तविक जरूरतमंदों के बीच अंतर किया जाना आवश्यक है। आरक्षण का लाभ बार-बार उन्हीं सक्षम परिवारों तक सीमित न रहे, बल्कि उन गरीब परिवारों तक पहुंचे जिनके बच्चे शिक्षा, रोजगार और बेहतर जीवन के अवसरों से वंचित हैं।
मिश्रा ने कहा कि सवर्ण समाज आरक्षण समाप्त करने की मांग नहीं कर रहा, बल्कि आरक्षण व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण और प्रभावी बनाने की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि गरीबी किसी एक जाति की समस्या नहीं है। प्रत्येक सामाजिक वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार मौजूद हैं, इसलिए आर्थिक आधार को आरक्षण व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान दिया जाना चाहिए।
चिराग पासवान और मायावती की आरक्षण संबंधी मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को आरक्षण के मुद्दे को वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर देखना चाहिए। गरीब दलित, महादलित, आदिवासी, ओबीसी, पिछड़े और अतिपिछड़े समाज के वास्तविक जरूरतमंद लोगों को उनका अधिकार मिलना चाहिए।
उन्होंने जंतर-मंतर, दिल्ली में आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन को न्यायपूर्ण व्यवस्था की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया और कहा कि भगवा पार्टी आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित लोगों के हित में आवाज बुलंद करती रहेगी।
कन्हैया लाल मिश्रा ने कहा कि “आरक्षण का उद्देश्य समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को आगे बढ़ाना है। इसलिए जाति के साथ आर्थिक स्थिति को भी ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे आरक्षण का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब परिवार तक पहुंचे।”
उन्होंने गरीब दलित, महादलित, आदिवासी, ओबीसी, पिछड़े और अतिपिछड़े समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों और भविष्य की पीढ़ियों के हित में ऐसी व्यवस्था का समर्थन करें, जिसमें आरक्षण का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि भगवा पार्टी आरक्षण के वास्तविक हकदारों के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी।

अन्य ख़बरें

160 संविदा कर्मियों को मिली नियमित नौकरी, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान

Newsdesk

सांदीपनी स्कूल में जवानों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

Newsdesk

तेवर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading