सी टाइम्स न्यूज बालाघाट
बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने श्री सुशील कुमार वर्मा को नगर पालिका परिषद बालाघाट के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इस संबंध में सांसद की ओर से नगर पालिका परिषद बालाघाट के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र जारी किया गया है।
सांसद श्रीमती भारती पारधी द्वारा 26 अगस्त 2026 को जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री सुशील कुमार वर्मा, पिता स्वर्गीय श्री एल. पी. वर्मा, निवासी वार्ड क्रमांक 20, अन्नपूर्णा मंदिर के पास, बालाघाट को नगर पालिका परिषद बालाघाट, जिला बालाघाट के लिए सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया जाता है।
इस मनोनयन की सूचना नगर पालिका परिषद बालाघाट के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दी गई है। पत्र की एक प्रति कलेक्टर, जिला बालाघाट को भी सूचनार्थ भेजी गई है। सांसद भारती पारधी लोकसभा की स्थायी समिति कोयला, खान और इस्पात तथा जनजातीय मामलों के मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य हैं। सुशील वर्मा के सांसद प्रतिनिधि के रूप में मनोनयन से नगर पालिका परिषद बालाघाट से संबंधित विषयों में सांसद और स्थानीय निकाय के बीच समन्वय की भूमिका को बल मिलने की उम्मीद है।


