23.2 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 7 ट्रैक्टर.ट्रॉलियां जब्त


शहडोल 27 अगस्त 2026-  जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना ब्यौहारी क्षेत्र के ग्राम रैयकरा स्थित समधिन नदी घाट पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में प्रयुक्त 7 ट्रैक्टर.ट्रॉलियां जब्त की हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को रैयकरा स्थित समधिन नदी घाट से अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

थाना प्रभारी ब्यौहारी अभिलाष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच एवं कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में प्रयुक्त कुल 7 ट्रैक्टर.ट्रॉलियां जब्त की गईं। सभी वाहनों को थाना ब्यौहारी परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। मामले में संबंधित 7 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। जब्त वाहनों से संबंधित व्यक्तियों में अमित कुमार चतुर्वेदी, उदय शंकर चतुर्वेदी, हरिओम कुमार सेन, आशुतोष सिंह, अमित पाठक, शेषमणि पाठक एवं रामकलेश पाठक शामिल हैं। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं एसडीओपी ब्यौहारी ऋषभ छारी के नेतृत्व में की गई। इसमें थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा सहित प्रधान आरक्षक नरेंद्र उपाध्याय, अनिल सिंह, बिलाल खान तथा आरक्षक विवेक सूर्या, ऋषभ शुक्ला, अभिषेक तिवारी, पंकज मेहरा, सुजीत सिंह एवं दीपक रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिले में अवैध खनन रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध पुलिस द्वारा निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading