23.2 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

डुमना एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गर्मजोशी से स्वागत और विदाई



जबलपुर। व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर में टी-सीरीज टैंकों की ओवरहॉलिंग परियोजना के भूमिपूजन समारोह में शामिल होने गुरुवार को जबलपुर पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का डुमना एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सुबह 11.55 बजे नई दिल्ली से विशेष विमान से पहुंचे रक्षा मंत्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अगवानी कर पुष्पगुच्छ भेंट किया। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया। शाम करीब 4 बजे नई दिल्ली रवाना होने पर रक्षा मंत्री को भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील कुमार तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पांडेय, नीरज सिंह एवं संतोष बरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, मध्यप्रदेश तीर्थ स्थल एवं मेला विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोटिया, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे, भाजपा नि:शक्त जन प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संदीप रजक, पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, जीएस ठाकुर, श्रीमती वाणी अहलुवालिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पंकज दुबे एवं रंजीत पटेल, सोनू बचवानी सहित अन्य मौजूद रहे।

इसके साथ ही अधिकारियों में रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार, एवीएनएल के सीएमडी सत्यव्रत मुखर्जी, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ मेजर जनरल संजय गौतम, संभागायुक्त धनंजय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार शामिल रहे।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading