August 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहर में लगे फिलिस्तीन समर्थक पोस्टर, पुलिस ने तत्काल हटवाए



पोस्टर लगाने वालों की पहचान में जुटी टीम
जबलपुर। गत दिवस ईद मिलादुन्नबी के मौके पर फिलिस्तीन समर्थक पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। कोतवाली से मिलोनीगंज और नालबंद मोहल्ला रोड के बीच कुछ विद्युत खंभों पर फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टर सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हटवा दिया।

बताया जा रहा है कि इन पोस्टरों पर फिलिस्तीन के समर्थन में संदेश लिखे गए थे और लोगों से फिलिस्तीन के साथ खड़े होने की अपील की गई थी। पोस्टर लगाए जाने की सूचना हिंदूवादी संगठनों की ओर से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवादित पोस्टरों को उतरवा दिया।

पोस्टर हटाने के बाद पुलिस अब इन्हें लगाने वालों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस पोस्टरों में दिखाई दे रहे चेहरों और उपलब्ध अन्य जानकारियों के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पोस्टर किसने लगाए और इसके पीछे क्या उद्देश्य था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पिछले साल भी सामने आया था मामला

जबलपुर में फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्टर और बैनर लगाए जाने का मामला इससे पहले भी सामने आ चुका है। पिछले वर्ष शहर में कुछ स्थानों पर फिलिस्तीन समर्थक पोस्टर-बैनर लगाए गए थे। उस समय भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें हटवा दिया था।

अन्य ख़बरें

160 संविदा कर्मियों को मिली नियमित नौकरी, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान

Newsdesk

सांदीपनी स्कूल में जवानों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

Newsdesk

तेवर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading