22.7 C
Jabalpur
September 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

माता मरियम को ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास था

मसीही समाज की नवीना प्रार्थना आयोजित
जबलपुर। कांचघर स्थित निर्मला चर्च में वेलांकन्नी माता के आधार में सोमवार को नवीना प्रार्थना के दूसरे दिन फा. अरूलानंदु ओ.प्रेम. होली फैमिली चर्च, अधारताल ने ध्वजारोहण कर मिस्सा बलिदान अर्पित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “माता मरियम को ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास था, साथ ही वे यह जानती थी कि, ईश्वरीय योजना के विपरीत हम कुछ भी नहीं है। आयोजन चर्च कंपाउंड, जीसीएफ स्टेट, चुंगी चौकी के विश्वासियों द्वारा किया गया, जिसमें पल्ली परिषद की सुश्री मेडेलिन मेरी जोसेफ, येसुदास, एडविन जॉर्ज, एनोस जॉर्ज एवं लॉरेंस बर्नाबास एवं क्षेत्र वासियों का सहयोग रहा। पल्ली पुरोहित फा. फ्रांसिस जेवियर एवं सचिव शैलेश जॉर्ज ने समस्त माता के विश्वासियों से आगे की प्राथनाओ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है ।

अन्य ख़बरें

हरछठ पर घर-घर गूंजे पूजा के स्वर, संतान की सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत

Newsdesk

चलित न्यायालय में गोसलपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Newsdesk

बुंदेली भाषा, लोककला और संस्कृति के संरक्षण में डॉ. श्रीवास्तव का योगदान अविस्मरणीय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading