25.5 C
Jabalpur
September 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बेटी को डूबता देख पिता ने कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत

जन्माष्टमी की सुबह खापा गांव में पसरा मातम, पानी भरने गई बीएससी छात्रा का पैर फिसला; बचाने की कोशिश में पिता भी डूबे_सी टाइम्स कुरई/खापा- कृष्ण जन्माष्टमी की सुबह कुरई क्षेत्र के ग्राम खापा में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। घर से लगे कुएं में पानी भरने गई 20 वर्षीय बीएससी छात्रा का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। बेटी को डूबता देख पिता ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में पिता-पुत्री दोनों की मौत हो गई। जन्माष्टमी के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

*सुबह करीब 6 बजे हुआ हादसा*

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खापा निवासी रोशन लाल पटले (50) की बेटी चेतना पटले (20) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पानी लेने घर के समीप स्थित कुएं पर गई थी। पानी भरने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। बेटी को कुएं में गिरता देख पिता रोशन लाल ने तत्काल उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी।

ग्रामीणों के मुताबिक लगातार बारिश के चलते कुएं में पानी का स्तर काफी अधिक था। इसी कारण दोनों को बचाने में मुश्किल हुई और पिता-पुत्री की डूबने से मौत हो गई। चेतना सिवनी कॉलेज में बीएससी की छात्रा बताई जा रही है।

*बेटी को बचाने की कोशिश बनी आखिरी कोशिश*

बेटी को बचाने के लिए पिता ने बिना एक पल गंवाए कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन यह कोशिश उनकी जिंदगी की आखिरी कोशिश साबित हुई। एक साथ पिता-पुत्री की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के साथ पूरे गांव में मातम का माहौल है।

*पुलिस और बचाव दल ने संभाला मोर्चा*

घटना की सूचना मिलते ही कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा बचाव दल की मदद से दोनों को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया कि कुआं घर से बिल्कुल लगा हुआ है। सुबह युवती पानी भरने गई थी, इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए उसके पिता भी कुएं में कूद पड़े। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

अन्य ख़बरें

वार्ड क्रमांक 12 में अचानक हुआ 30 फीट गहरा गोफ, सुरक्षा को लेकर मचा हड़कंप

Newsdesk

जन्माष्टमी पर्व पर आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष पोषण आहार का वितरण

Newsdesk

कृष्ण जन्माष्टमी पर बैगा हितग्राही ग्यारसी बाई को मिली दुधारू भैंस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading