September 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आरके सिंह सैनी ने बार कौंसिल चुनाव में कोटा पार कर दर्ज की ऐतिहासिक जीत


जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार कौंसिल चुनाव 2026 में जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता आरके सिंह सैनी ने निर्धारित कोटा पार कर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। जबलपुर के अधिवक्ताओं के भारी समर्थन के बीच उन्होंने 2,484 मतों के निर्धारित कोटे को पार कर काउंसिल में अपनी जगह पक्की कर ली। परिणाम सामने आते ही जबलपुर सहित प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया।
सैनी पूर्व कार्यकाल में लगातार पांच वर्षों तक स्टेट बार कौंसिल के वाइस चेयरमैन और अनुशासन समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पिछले कार्यकाल की कार्यशैली और अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता को देखते हुए इस चुनाव में उन्हें व्यापक समर्थन मिला।
जीत के बाद सैनी ने अपनी सफलता को पूरे प्रदेश के विधि समुदाय को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हित में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ नई योजनाओं पर भी काम किया जाएगा। उनका प्रमुख लक्ष्य अधिवक्ताओं की लंबे समय से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान करना है।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सामाजिक सुरक्षा, आकस्मिक सहायता और पेशेवर सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नई रूपरेखा तैयार की जाएगी। जूनियर से लेकर वरिष्ठ अधिवक्ताओं तक सभी वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ठोस नीतियां बनाने पर जोर रहेगा।
सैनी की जीत को जबलपुर के अधिवक्ता समुदाय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

अन्य ख़बरें

मध्‍य प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का किया तबादला

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल ने मानसून में पुलों एवं संवेदनशील स्थानों पर 109 जीपीएस से लैस स्टाफ को किया तैनात

Newsdesk

बीएसएनएल की वेबसाइट में टेलीकॉम की 35 एकड़ जमीन का जिक्र नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading