24.2 C
Jabalpur
September 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तुर्रा धाम में भक्ति की बही धारा, 242वें सुंदरकांड पाठ के बाद हुआ भंडारा



हर शनिवार होता है भंडारा, इस बार राजनगर महादेव समिति ने कराया भंडारा; भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद यादव का हुआ सम्मान
राजनगर। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और श्रद्धालुओं की आस्था से शनिवार को तुर्रा धाम भक्तिमय हो उठा। तुर्रा धाम में प्रत्येक शनिवार भंडारे की परंपरा के तहत इस बार राजनगर महादेव समिति द्वारा भंडारे का आयोजन कराया गया। इसी अवसर पर 242वें सुंदरकांड पाठ का भी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सुंदरकांड पाठ का श्रवण किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे विधिवत सुंदरकांड पाठ से हुआ। पाठ के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। सुंदरकांड पाठ के पश्चात राजनगर समिति की ओर से भंडारा एवं प्रसाद वितरण कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद यादव का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं तुर्रा धाम समिति के सचिव प्रेमचंद यादव का तुर्रा धाम कमेटी एवं राजनगर समिति की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। भाजपा मंडल मंत्री एवं महामंत्री द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर तुर्रा धाम कमेटी के अध्यक्ष विनोद तिवारी, बैजनाथ मेहता, कोषाध्यक्ष राजेंद्र यादव, धर्मेंद्र नाहर, धर्मेंद्र दुबे, शिवेंद्र सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री सचिन द्विवेदी, मंडल मंत्री हरिलाल साकेत सहित महादेव समिति राजनगर के सदस्य बृजमोहन सिंह, अमित पांडे, बसंत सिंह, दिनेश प्रजापति, विकास यादव, आशीष पांडे, भास्कर मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, निखिल सिंह एवं अशोक कॉल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजन तुर्रा धाम जन कल्याण समिति, डोला, जिला अनूपपुर के सहयोग से संपन्न हुआ। सुंदरकांड पाठ, भंडारा एवं सम्मान समारोह के दौरान तुर्रा धाम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

अन्य ख़बरें

सत्य निकेतन हादसे में मध्य प्रदेश के दो छात्रों की मौत

Newsdesk

सत्य निकेतन हादसा: आरोपी पीजी संचालक पत्नी और बेटे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

FIR के विरोध में पाटन थाने का घेराव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading