24.2 C
Jabalpur
September 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिरसा में आपदा मित्र योजना के तहत 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू



बालाघाट 07 सितम्‍बर 2026।  मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देशों के पालन में आपदा मित्र योजना अंतर्गत 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 7 सितंबर 2026 को मंगल भवन, जनपद कार्यालय तहसील बिरसा में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला सेनानी होमगार्ड बालाघाट श्री ललित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकासखंड बिरसा के प्रभारी तथा विशिष्ट अतिथि जिला सेनानी होमगार्ड बालाघाट श्री ललित कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने आपदा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के समय प्रशिक्षित आपदा मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को सेवा भावना, अनुशासन, समर्पण एवं तत्परता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 65 आपदा मित्र प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन किया गया। इसके बाद प्लाटून कमाण्डर श्रीमती अर्चना भौरजार, प्लाटून कमाण्डर श्री श्याम सिंह चुने एवं एएसआई श्री नरेश कुमार उइके द्वारा आपदा प्रबंधन की मूलभूत अवधारणाओं, आपदा पूर्व तैयारी, अग्निशमन, भूकंप, लू एवं ताप, वज्रपात, सर्पदंश और बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव एवं सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही मध्यप्रदेश शासन के मौसम पूर्वानुमान एवं सूचना संबंधी दामिनी और सचेत एप के उपयोग के बारे में भी प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया।

प्रशिक्षणार्थियों ने पूरे उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। यह 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए आवश्यक व्यावहारिक एवं तकनीकी दक्षता प्रदान करेगा।

अन्य ख़बरें

सत्य निकेतन हादसा: आरोपी पीजी संचालक पत्नी और बेटे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

FIR के विरोध में पाटन थाने का घेराव

Newsdesk

2.44 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, 8 मामलों में था फरार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading