September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बरगी बांध में जलभराव 97.91 फीसदी, जलस्तर 422.45 मीटर

जबलपुर। बरगी बांध (रानी अवंतीबाई लोधी सागर) में जलभराव लगातार ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) के 16 सितंबर 2026 को रात 8 बजे के जलाशय आंकड़ों के अनुसार बांध का जलस्तर 422.45 मीटर दर्ज किया गया। बांध की कुल लाइव क्षमता 3180 एमसीएम है, जिसमें वर्तमान में 3113.50 एमसीएम पानी यानी 97.91 प्रतिशत जलभराव है।
आंकड़ों के अनुसार बांध में औसत आवक 523 क्यूमेक दर्ज की गई। वहीं जलाशय से कुल 257 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें आरबीपीएच से 197 क्यूमेक, एलबीएमसी से 30 क्यूमेक और आरबीएमसी से 30 क्यूमेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। एलबीपीएच और बांध के गेट से फिलहाल पानी का डिस्चार्ज शून्य है। नदी में कुल 197 क्यूमेक पानी पहुंच रहा है।
बीते 24 घंटे में क्षेत्र में 4.08 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि सीजन में अब तक कुल वर्षा 1162.14 मिलीमीटर हो चुकी है। बांध के सभी गेट फिलहाल बंद हैं।
तुलनात्मक रूप से पिछले वर्ष 16 सितंबर को सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 422.25 मीटर तथा लाइव क्षमता 3067.50 एमसीएम यानी 96.46 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इस वर्ष समान तारीख पर जलस्तर 0.20 मीटर अधिक और जलभराव 1.45 प्रतिशत अधिक है।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading