जबलपुर। मदन महल पहाड़ी पर स्थित हज़रत पीराने पीर की दरगाह में गुरुवार को ग्यारहवीं शरीफ के पहले मेले का एहतेमाम किया गया है। इस मौके पर सुबह बाद नमाज़-ए-फ़जर कुरआन ख्वानी और नात-ख्वानी होगी। दोपहर बाद नमाज़-ए-असर चादरपोशी की रश्म अदा की जाएगी। शाम को नमाज़-ए-मगरिब के बाद सलातो-सलाम पेश किया जाएगा।
मुतवल्ली सैय्यद कादिर अली कादरी, सज्जादानशीन मुबारक कादरी, निजाम कादरी, खलीफा इनायत कादरी, जवाहर कादरी ने प्रशासन से दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने की गुजारिश की है।


