23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध शराब के कारोबार में आरोपी गिरफ्तार, 317 पाव देशी शराब जब्त



मोटरसाइकिल से दो बोरियों में ले जाई जा रही थी शराब
जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहपुरा थाना पुलिस ने एक युवक को 317 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी शहपुरा प्रवीण धुर्वे ने बताया कि 15 सितंबर की देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 जेडएन 1618 से दो बोरियों में शराब लेकर जबलपुर से गोटेगांव की ओर जा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने ढीमरझोझी तिराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास शहपुरा-गोटेगांव रोड पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए का युवक मोटरसाइकिल पर दो बोरियां लटकाए आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे रोक लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल चौधरी पिता गोरेलाल चौधरी (23), निवासी धरमपुरा, थाना भेड़ाघाट बताया।
तलाशी में एक सफेद बोरी से 150 पाव और हरे रंग की प्लास्टिक बोरी से 167 पाव देशी शराब बरामद हुई। कुल 317 पाव शराब एवं मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक रोहित एवं अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

सोसायटी प्रभारी प्रबंधक के
ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading