September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सोशल मीडिया पर हवाईफायर करने वाला ‘ मामू ‘ पुलिस सीखचों

में

जबलपुर। सोशल मीडिया पर हवाईफायर कर उसे वायरल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पिस्टल की छानबीन में पुलिस के हत्थे मामू खान लग गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल जब्त कर ली है।
माढ़ोताल टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व हवाई फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर संज्ञान मे लिया गया था। वीडियो की तस्दीक करते हुये पतासाजी की गयी। वीडियो में मरघटाई के पास टगर माढोताल में रोड किनारे रितिक जायसवाल निवासी सत्यम होम्स माढोताल एवं प्रथम सिंह राजपूत निवासी कचनार सिटी खडे होकर सिगरेट पीते हुये दिखे। रितिक जायसवाल पिस्टल से फायर करते हुये दिखा। सार्वजनिक स्थान पिस्टल से फायर करने से आमजन के जीवन पर खतरा उन्पनन होना पाये जाने पर दोनो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी रितिक जायसवाल एवं प्रथम सिंह राजपूत को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ करने पर दोनों ने घटना की स्वीकारोक्ति की। आरोपी रितिक ने सघन पूछताछ पर बताया था कि उसने 3-4 माह पूर्व हनुमानताल निवासी जब्बार से उक्त पिस्टल ली थी, जिसे 2 दिन पूर्व जब्बार को ही वापस कर दिया है। आरोपी रितिक से 1 आईफोन, 1 याम्हा आर एक्स मोटर सायकिल जप्त करते हुये दोनों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये जेल निरूद्ध कराया था।



पुलिस की पतासाजी में बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर कृषि उपज मण्डी के पास दबिश देते हुये आरोपी जब्बार उर्फ मामू खान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करते हुये वायरल वीडियो की घटना में प्रयुक्त पिस्टल  के सम्बंध में पूछताछ करने पर उक्त पिस्टल को पाटन बाईपास सर्विस रोड के किनारे गिट्टी पत्थरों के नीचे छिपकर रखना बताया। आरोपी की निशादेही पर पाटन बाईपास सर्विस रोड मे दबिश देते हुये रोड किनारे पत्थर व गिट्टी के नीचे एक पॉलीथीन के अंदर रखी 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस को जब्त किया। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी जब्बार उर्फ मामू खान अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके विरूद्ध थाना कोतवाली, लार्डगंज, गोहलपुर, हनुमानताल में पूर्व से 11 अपराध पंजीबद्ध है।

अन्य ख़बरें

आवास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर महिलाओं की भूख हड़ताल

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री ने माँ नर्मदा उद्गम पर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना

Newsdesk

औद्योगिक संस्थानों, मोटर गैरेज, रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में पूजे गये देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading