सी टाइम्स न्यूज बालाघाट वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसियेशन जिला बालाघाट के जिलाध्यक्ष शिवशंकर तिवारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी गई कि दिनांक 17.09.2026 को दोपहर मोतीगार्डन बालाघाट में पेंशनर्स संघ की बैठक रखी गई थी ।
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि इसी माह 29 तारीख को जिला अनुपपुर में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में संगठन के 7-8 पादाधिकारी सम्मिलित होने के लिए जाएगे। इसके साथ ही दिनांक 25 सितंबर को केन्द्रीय पेशनर्स कर्मचारियों के आव्हान पर धरना प्रदर्शन हेतु समर्थन एवं कलेक्टर महोदय बालाघाट को ज्ञापन सौपेगें।
बैठक में ये भी तय हुआ कि जिले में अन्य पेंशनर्स संगठनों से चर्चा कर भविष्य मेें होने वाले कार्यक्रमों में एक दूसरे का सहयोग किये जाने हेतु चर्चा की जाएगी।
संगठन में वार्षिक/आजीवन सदस्यता हेतु प्रयास किया जाएगा।
अंत में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा संघ हित में निरंतर एकजुट होकर शासन के समक्ष अपनी मांगो से समय-समय पर उचित माध्यमों द्वारा अवगत कराए जाने का संकल्प लिया जाकर बैठक समाप्त की गई।
इस बैठक में श्री योगेन्द्र सिंह तोमर प्रांतीय उपाध्यक्ष, पी.डी. मेश्राम जिला संरक्षक, डी.पी. तिवारी जिला सचिव, डी.के. शिवने जिला कोषाध्यक्ष, के.बी. सोनी, एस.पी. नगपुरे, डी.आर. खोब्रागड़े, एस.पी. खरे, जी.आर. पिछोड़े, डी.पी. भगत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज रावल, हरीराम पटले एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।


