22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तार चोरी गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


23 बंडल एल्युमिनियम तार सहित इनोवा कार और औजार जब्तचरगवां और बरगी क्षेत्र की तीन वारदातों का खुलासा
जबलपुर। चरगवां पुलिस ने थाना चरगवां एवं बरगी क्षेत्र में बिजली के तार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक कथित तार चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए एल्युमिनियम तार के 23 बंडल, वारदात में प्रयुक्त इनोवा कार, दो कटर, रस्सी और सीढ़ी बरामद की है। मामले में शामिल पांच अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेन्द्र ठाकुर (35), निवासी ग्राम कुदवारी, थाना घंसौर, जिला सिवनी और महफूज मंसूरी (25), निवासी स्वामी सीताराम वार्ड, थाना सिटी कोतवाली, मंडला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर तार चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस के मुताबिक 2-3 सितंबर की दरम्यानी रात ग्राम नयानगर और दपकिया के बीच बिजली लाइन से करीब तीन किलोमीटर तार काटकर चोरी कर लिया गया था। शिकायत पर चरगवां थाने में अपराध क्रमांक 291/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम चनेरी और थाना गांव के बीच 22-23 अगस्त की रात हुई तार चोरी तथा चरगवां क्षेत्र के दामन खमरिया में हुई चोरी की घटना के बीच समानता सामने आई। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।
16 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भूपेन्द्र और महफूज को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 70 हजार रुपये कीमत के 14 बंडल एल्युमिनियम तार, एक बंडल तार तथा बरगी क्षेत्र से चोरी किए गए करीब आठ बंडल तार सहित कुल 23 बंडल बरामद किए। इसके अलावा इनोवा कार क्रमांक एमपी 20 एमएम 5555, दो कटर, रस्सी और सीढ़ी भी जब्त की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी चरगवां सरोजनी चौकसे, प्रधान आरक्षक भगवत प्रसाद पटेल, ओंकार पाठक तथा आरक्षक विपुल कुमार सिंह, अभिषेक कौरव, गौरव लोधी, दीपक घारू, सुनील कुर्राम और रामकुमार कुशवाहा की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading