September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सोसायटी प्रभारी प्रबंधक के
ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा


आय से 400 गुना ज्यादा संपत्ति मिली
बालाघाट। जिले के लांजी इलाके में मनेरी सहकारी सोसायटी के प्रभारी प्रबंधक विलास चौरे के ठिकानों पर   ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा है। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह डीएसपी मनजीत सिंह की अगुवाई में की गई।
शुरुआती जांच में जो जानकारी सामने आई है, वह चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि विलास चौरे के पास उनकी सरकारी आय के मुकाबले करीब 400 गुना ज्यादा संपत्ति मिली है। यही वजह है कि उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।
   
डीएसपी मनजीत सिंह के मुताबिक, विलास चौरे साल 2014 में संविदा कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर मनेरी सहकारी सोसायटी में नियुक्त हुए थे। धीरे-धीरे तरक्की करते हुए वे सोसायटी के प्रभारी प्रबंधक के पद तक पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, इन करीब 15 सालों की नौकरी में उनकी कुल आय 20 से 22 लाख रुपये के आसपास ही होती है, लेकिन जांच में जो संपत्ति सामने आई है, वह इस आय से मेल नहीं खाती।
14 वाहनों के मालिक निकले विलास चौरे
छापेमारी के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम को पता चला कि विलास चौरे के नाम पर कुल 14 वाहन दर्ज हैं। इनमें 5 बसें, 2 ट्रैक्टर, 4 फोर व्हीलर गाड़ियां और 3 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार इन वाहनों की कुल कीमत ही 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है। दिलचस्प बात यह है कि यह पूरा कारोबार उनकी पत्नी के नाम से चल रही “चौरे ट्रेवल्स” के तहत संचालित होता है। इसी ट्रेवल्स एजेंसी की एक बस हैदराबाद के लिए भी चलाई जा रही थी।

जमीन और मकान का भी खुलासा
वाहनों के अलावा जांच में जमीन-जायदाद का भी बड़ा ब्योरा मिला है। लांजी में विलास चौरे ने करीब 10 लाख रुपये की जमीन खरीदी और उसी जमीन पर लगभग 50 लाख रुपये की लागत से आलीशान मकान बनवाया। इसके अलावा बिसौनी में भी उन्होंने 10 लाख रुपये की एक अलग जमीन खरीदी है।
पति-पत्नी के नाम से तीन अलग-अलग बैंकों में खाते मिले हैं, वहीं ट्रेवल्स कारोबार से जुड़ा एक अलग बैंक खाता भी है। जांच टीम ने इस चौथे खाते को सील कर दिया है।

अन्य ख़बरें

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

प्रगति के पथ पर अग्रसर है जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बालाघाट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading