27.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दशकों की सेवा पर परीक्षा का सवाल! टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक होंगे लामबंद


20 सितंबर को समतपुर तालाब में शिक्षक एकता महासम्मेलन, सेवा सुरक्षा और पुरानी पेंशन बहाली की भी उठेगी मांग
अनूपपुर। वर्षों से शिक्षा व्यवस्था की नींव मजबूत करने में जुटे सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में अब शिक्षक संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। संयुक्त शिक्षक मोर्चा परिवार अनूपपुर के तत्वावधान में 20 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे समतपुर तालाब, अनूपपुर में शिक्षक एकता महासम्मेलन एवं शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
शिक्षा संघ अनूपपुर के जिला अध्यक्ष संजय निगम ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से विद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों के अनुभव, समर्पण और सेवा योगदान को नजरअंदाज कर टीईटी जैसी अनिवार्य परीक्षा की व्यवस्था किए जाने से शिक्षकों में असंतोष है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में लगाए हैं, उनकी वर्षों की सेवा और अध्यापन अनुभव को भी योग्यता का महत्वपूर्ण आधार माना जाना चाहिए।
इन प्रमुख मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन
महासम्मेलन में सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता तत्काल समाप्त करने, वर्षों के अध्यापन अनुभव को वरिष्ठता एवं पदोन्नति का आधार मानने तथा शिक्षकों के लिए बिना शर्त सेवा सुरक्षा एवं पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।
संजय निगम ने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों, सेवा सुरक्षा और मान-सम्मान से जुड़े इन मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात शासन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने जिले के समस्त शिक्षक साथियों से निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिक्षक एकता को मजबूत करने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

छठी पर गर्भगृह से बाहर आए श्री बाल गणेश, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Newsdesk

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण को लेकर बैठक संपन्न

Newsdesk

जबलपुर की हवाई कनेक्टिविटी को विस्तारित करने वायुसेवा संघर्ष समिति की बैठक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading