बिजुरी। अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर में स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक सांस्कृतिक समारोह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 40 वर्ष से जारी धार्मिक साँस्कृतिक परम्परा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी मंदिर समिति द्वारा विविध सांस्कृतिक मंडली की प्रस्तुति के साथ विशेष पूजा अर्चना,आरती और हवन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
इस मौके पर नगर में श्री विश्वकर्मा पूजन को लेकर उत्सव का वातावरण बना रहा। पूजन कार्यक्रम वरिष्ठ पुरोहित और शिक्षक लोमस द्विवेदी द्वारा संपन्न करायी गई!
*भक्ति गीतों की हुई प्रस्तुति*
तीन दिवसीय विश्वकर्मा पूजन समारोह में ग्राम कोठी से राकेश सोनी व साथी, ग्राम डोंगरिया छोट से दुर्गा जोगी बजरंग मारुति मानस मंडली, ग्राम बेलिया छोट से प्यारेलाल कल्याणी सूर्या संगीत मंडली सहित स्थानीय महिला मंडली के सदस्यों ने मानस एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर भक्ति जागरण किया।
*इनकी रही विशेष भूमिका -*
इस धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में श्री विश्वकर्मा धार्मिक सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष केस कुमार विश्वकर्मा, राधा विश्वकर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, भोला शर्मा, एडवोकेट रमेश गुप्ता, एडवोकेट शिव कुमार, विकास पांडेय, हीरालाल प्रजापति, रतन बिहारी सोनी, कांति विश्वकर्मा, कलावती सिंह, धीरज विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, नगर पालिका स्वच्छता समिति सदस्यों, नगर सुरक्षा समिति एवम स्थानीय जनों की सहयोगी भूमिका रही.


