27.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खैरलांजी में नए भाजपा कार्यालय के साथ फिर से विकास कार्यो को पटरी पर लाने के लिए कर दिया गया है श्रीगणेश,,,,,,प्रदीप जायसवाल



नवेगांव 3 व खैरलांजी के सांस्क्रतिक कार्यक्रम मे शामिल होकर ग्रामीणो के साथ की रायशुमारीवारासिवनी….क्षेत्र के ग्रामीण अंचलो मे इस साल भी गणेश उत्सव की रौनक देखी जा रही है। ग्राम ग्राम मे गजानन जी की स्थापना के साथ ही पंचमी से सांस्क्रतिक कार्यक्रमो की बहार सी आ गयी है। गत दिवस रात्रि मे पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने खैरलांजी व नवेगांव 3 के सार्वजनिक गणेश उत्सव में शामिल होकर समूचे ग्राम को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उत्सव के महत्व को रेखांकित किया।
नवंेगांव 3 मे लंबोदर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद महाराष्ट्र की प्रसिद्ध शायरी में उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए प्रदीप जायसवाल ने कहा की इसका महत्व आजादी के पलों से भी जुड़ा हुआ है। जब अंग्रेजो की यातना का उस समय दौर चल रहा था, तभी पुणे में बाल गंगाधर तिलक ने देशभक्ति के लिये एकजुटता करने के लिए इस उत्सव की शुरुवात की थीं।
सांस्क्रतिक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री का भव्य स्वागत समिति के पदाधिकारियों में सर्वश्री महेश लिल्हारे, सन्दीप लिल्हारे, चूड़ामन डहारे,मुनेश चौधरी,राजेश लिल्हारे,परमेश्वर चौधरी,राधेलाल बहेटवार आदि ने किया।
इसी तरह खैरलांजी में गांधी चौक के राजा सिद्धिविनायक जी के दर्शन कर पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता मानसिंह बहेटवार आदि ने आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के पहले अचानक तेज बरसात और फिर अचानक बारिश के रुक जाने के बाद चंद मिनटों में अपार भक्तों की उपस्थिति भी नवयुवक गणेश उत्सव समिति को भावविभोर कर गयी।
इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल ने प्रभावी शैली में कहा की जब उनके द्वारा नन्हे मुन्नों को केडब्रिज टॉफी दी जाती है। तब घर जाकर बच्चों के बताने पर माता पिता भी प्रसन्न हो जाते है। वैसे ही गजानन जी का पूजन करने के साथ ही देवो के देव महादेव व माता पार्वती भी प्रसन्न हो जाती है। पूर्व मंत्री ने जयकारों के बीच कहा की हमने खैरलांजी के लिये बहुत कुछ किया है। अब फिर से विकास की गति को तेज करने के लिए हमने मुख्य मार्ग पर नए भाजपा कार्यालय के साथ श्रीगणेश कर दिया है।
छत्तीसगढ़ लोक कला मंच के जय माँ कर्मा बालक जस झांकी जबरदस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री विनोद लिल्हारे अध्यक्ष, आर्यन बहेटवार, योगेंद्र मसखरे,कुणाल रँनगडे,अनिकेत कर्पगये आदि का योगदान सराहनीय भी रहा।

अन्य ख़बरें

सीपीसीटी छूट का आदेश जारी नहीं होने से हजारों कर्मचारी नियुक्ति-पदोन्नति से वंचित

Newsdesk

छठी पर गर्भगृह से बाहर आए श्री बाल गणेश, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Newsdesk

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण को लेकर बैठक संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading