31.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
खेल

एशियन गेम्स: चमारी अथापट्टू ने खेली कप्तानी पारी, श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

निशिन,  कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। श्रीलंकी कप्तान चमारी अथापट्टू जीत की हीरो रहीं। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज शावाल जुल्फिकार ने 50 गेंदों पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 54 रन की पारी खेली। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी आयशा जफर ने तूफानी अर्धशतक लगाया। आयशा 40 गेंदों पर 2 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 71 रन बनाकर रन आउट हुईं। आयशा के रन आउट होने से पाकिस्तान का निश्चित रूप से कुछ रन पीछे रह गया। कप्तान फातिमा सना ने 12 गेंदों पर नाबाद 20 और सायरा जबीन ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए थे।श्रीलंका के लिए सुगंदिका कुमारी, कप्तान अथापट्टू और काव्या काविंदी ने 1-1 विकेट लिए।

श्रीलंका ने 178 रन का लक्ष्य 17.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। श्रीलंका को इमेशा दुलानी और कप्तान चमारी अथापट्टू ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 36 रन जोड़े। दुलानी 21 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुईं। चमारी ने दूसरे विकेट के लिए हसीनी परेरा के साथ 95 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने ही पाकिस्तान की जीत की मंसूबों पर पारी फेर दी। 131 के स्कोर पर परेरा 42 रन बनाकर आउट हुईं। 26 गेंदों की पारी में परेरा ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान चमारी ने एक छोड़ संभाले रखा और 50 गेंदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 83 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उनके साथ हर्षिता 17 रन बनाकर नाबाद रहीं।श्रीलंका का फाइनल मुकाबला भारत या बांग्लादेश के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स: शेफाली वर्मा का पहला टी20 शतक, भारत ने बांग्लादेश को 196 रन का लक्ष्य दिया

Newsdesk

देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें: पीएम

Newsdesk

सुपर लीग केरल सीजन 3 : कोम्बन्स एफसी ने नए सीजन से पहले जर्सी और टीम का अनावरण किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading