28.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तिलहरी में विवाद के बाद मारपीट, भागते समय नाले में गिरा युवक



खंदारी नाले में डूबने से अर्जुन की मौत, तीन युवक हिरासत में
जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र के तिलहरी स्थित डी-मार्ट के पास देर रात अंडे की दुकान पर पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद युवक की मौत का कारण बन गया। विवाद के कुछ देर बाद तीन-चार युवक लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और अर्जुन तथा उसके साथी रूपेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों से बचने के लिए भाग रहा अर्जुन अंधेरे में खंदारी नाले में जा गिरा। नाले में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया।
जानकारी के अनुसार, गोराबाजार निवासी अर्जुन अपने साथी रूपेंद्र के साथ तिलहरी डी-मार्ट के पास अंडे खाने गया था। यहां सिकंदर अंडे की दुकान लगाता है। पैसों के लेनदेन को लेकर अर्जुन और सिकंदर के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सिकंदर के तीन साथी भी मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे।
मारपीट से बचने के लिए अर्जुन सड़क पार कर भागा, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसे आगे का रास्ता दिखाई नहीं दिया और वह खंदारी नाले में गिर गया। उसका साथी रूपेंद्र किसी तरह गोराबाजार थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही सीएसपी उदयभान बागरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोराबाजार और कैंट थाना पुलिस ने करीब दो से तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। अर्जुन को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
सीएसपी उदयभान बागरी के अनुसार, अर्जुन के साथ मारपीट के मामले में सिकंदर समेत तीन युवकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि कुछ अन्य युवकों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह पैसों का लेनदेन सामने आई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

एनाटॉमी की क्लास में घुसा सांप, मेडिकल स्टूडेंट्स में मची भगदड़

Newsdesk

धान की फसल पर हॉपर बर्न का खतरा, खेतों में सूख रहे पौधे

Newsdesk

10 लाख की थी डिमांड, 2.5 लाख कैश के साथ होटल से युवती गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading