23.4 C
Jabalpur
September 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सीवर हादसों में मृत सफाईकर्मियों के परिवारों को 30-30 लाख की सहायता दिलाने पर गौतम का सम्मान


जबलपुर। बाल्मीकि डोम-डूमार सफाई कर्मचारी समाज जबलपुर की ओर से बसपा के केंद्रीय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रामजी गौतम का जबलपुर रेलवे स्टेशन पर स्वागत एवं सम्मान किया गया। सांसद गौतम अल्प प्रवास के दौरान रविवार देर रात करीब 12 बजे जबलपुर पहुंचे थे। समाज के प्रतिनिधियों ने सफाई कर्मचारियों के मुद्दों को संसद और सड़क पर उठाने तथा दिल्ली में सीवर सफाई के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
समाज के प्रकाश गोतेल ने बताया कि पिछले माह दिल्ली में तीन सफाई कर्मचारियों की सीवर लाइन में उतरकर सफाई करने के दौरान मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बड़ी संख्या में बाल्मीकि डोम-डूमार समाज के लोग सफाई कार्य के दौरान जान गंवा चुके हैं। समाज के अनुसार, इन घटनाओं के मुद्दे को सांसद रामजी गौतम ने संसद में उठाते हुए सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और उनकी स्थिति पर सवाल उठाया। इसके बाद उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात भी की और शासन से 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने में भूमिका निभाई।
इस अवसर पर समाज की ओर से सांसद गौतम को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बसपा प्रदेश अध्यक्ष जियालाल अहिरवार को भी पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।
युवा समाजसेवी रैना भारतीय ने कहा कि समाज के मुद्दों को प्राथमिकता देने वाले संगठन से युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के प्रति सामाजिक भेदभाव और तिरस्कार समाप्त करने की आवश्यकता जताई।
कार्यक्रम में रामसेवक बिरहा, ओम समद, सीमा भोरेल, सतीश तामिया, बसपा जिला अध्यक्ष लखन अहिरवार, धीरू संग्राम, शिवदिन बाल्मीक, लक्ष्मण समुद्ररे, तुलसी राम, विजय भोरेल, पवन चौहतेल, बलराम, सुरजीत चौधरी, सुशील विक्की सहित 50 से अधिक सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

सड़कें बनाती है विकास और समृद्धि का रास्ता : मोहन यादव

Newsdesk

ब्यौहारी में “जन सेवा संकल्प यात्रा” का पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत

Newsdesk

पत्रकारों के लिए कार्यशाला व सम्मान समारोह का आयोजन करेगा सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading