23.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
खेल

एशियन गेम्स: भारत की 13-1 से जीत के बाद फुल्टन बोले- हमने अच्छी शुरुआत, लेकिन सुधार की गुंजाइश है



नागोया, 20 सितंबर (। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया के खिलाफ 13-1 से जीत हासिल की। हेड कोच क्रेग फुल्टन ‘पूल-ए’ में शानदार जीत से काफी खुश नजर आए, लेकिन उन्होंने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले अभी भी सुधार की गुंजाइश है। भारत का अगला मुकाबला 22 सितंबर को श्रीलंका से होगा।
भारत के लिए इस मुकाबले में 8 अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे। इनमें दिलप्रीत सिंह ने चार गोल किए। शिलानंद लाकड़ा और सुखजीत सिंह ने दो-दो गोल किए, जबकि अभिषेक, राजिंदर सिंह, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह ने भी गोल किए।



मैच के बाद हॉकी इंडिया की तरफ से शेयर किए गए एक वीडियो में फुल्टन ने कहा, “हां, मैं पहले गेम से खुश हूं। मुझे लगता है कि लड़कों ने चारों क्वार्टर में अच्छा खेला। यह आसान गेम नहीं था। जाहिर है, हमारे पास बॉल का कंट्रोल ज्यादा था। इंडोनेशिया को पूरा श्रेय जाता है; वे आखिर तक खेलते रहे। 13-1 का स्कोर निश्चित रूप से अच्छा है। हमारे खेल में कुछ अच्छे पल थे और कुछ ऐसी चीजें भी थीं जिनमें हम निश्चित रूप से सुधार कर सकते हैं, और श्रीलंका के खिलाफ दूसरे गेम में हम इसी पर ध्यान देंगे।”



भारत ने पहले क्वार्टर में शिलानंद और अभिषेक के गोल से 2-0 की बढ़त बनाई और फिर दूसरे क्वार्टर में पूरी तरह से कंट्रोल हासिल कर लिया। दिलप्रीत ने जल्दी-जल्दी दो गोल किए, जिसके बाद राजिंदर, मनदीप और हरमनप्रीत ने गोल किए और भारत हाफ-टाइम तक 7-0 से आगे हो गया।



इंडोनेशिया ने 33वें मिनट में कप्तान औलिया अल अर्द के पेनाल्टी कॉर्नर गोल से एक गोल वापस किया, लेकिन भारत ने जल्द ही अपना दबदबा फिर से कायम कर लिया। शिलानंद, दिलप्रीत और सुखजीत ने गोल करके तीसरे क्वार्टर के अंत तक स्कोर 10-1 कर दिया। इसके बाद जुगराज, सुखजीत और दिलप्रीत ने आखिरी क्वार्टर में तीन और गोल किए, जिसमें दिलप्रीत ने 49वें मिनट में अपने चार गोल पूरे किए।



भारतीय कोच ने यह भी माना कि उनकी टीम और अधिक मौकों को गोल में बदल सकती थी और गोल खाने के बाद डिफेंस को और मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “अच्छी शुरुआत रही और कुछ क्षेत्रों में सुधार की गुंजाइश भी है। जाहिर है, हमने एक गोल खाया और कुछ गोल करने के मौके भी गंवाए, लेकिन साथ ही, यह एक अच्छी जीत थी और हम इस जीत से खुश हैं।”


अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया, फाइनल में श्रीलंका से सामना

Newsdesk

मेहनत और टीमवर्क से शानदार नतीजे मिलते हैं,’ पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल इवेंट में सिल्वर जीतने पर महिला टीम को सराहा

Newsdesk

एशियन गेम्स: 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में छठे स्थान पर रहे ऋषभ दास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading