24.7 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुलिस गांव-गांव पहुंचकर लगा रही चौपाल, ग्रामीणों को कर रही जागरूक


परसवाड़ा। थाना परसवाड़ा पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम कोरजा में पुलिस टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग एवं निजी जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं आवश्यक दस्तावेज रखने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को शराब एवं नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में भी जानकारी दी। ग्रामीणों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावों से बचाने का आह्वान किया गया।
इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान को लेकर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास कायम करने के उद्देश्य से संवाद एवं जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया गया।
परसवाड़ा पुलिस द्वारा गांव-गांव पहुंचकर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को अपराधों के प्रति सजग करने के साथ-साथ सुरक्षित यातायात, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
यह कार्यक्रम में थाना प्रभारी अनुप नामदेव,
उप निरीक्षक गुड्डन लाल अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक राजीव जाचक, प्रधान आरक्षक धानेश्वर तेकाम सहित SSU का स्टाप मौजूद रहा।

अन्य ख़बरें

सड़कें बनाती है विकास और समृद्धि का रास्ता : मोहन यादव

Newsdesk

ब्यौहारी में “जन सेवा संकल्प यात्रा” का पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत

Newsdesk

पत्रकारों के लिए कार्यशाला व सम्मान समारोह का आयोजन करेगा सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading