23.4 C
Jabalpur
September 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

हिंदुओं के खिलाफ बोलने से इज्जत नहीं बढ़ेगी’, हामिद अंसारी पर यासिर जिलानी का जुबानी हमला



नई दिल्ली, 21 सितंबर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान को लेकर यासिर जिलानी ने निशाना साधा है। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने हामिद अंसारी के बयान पर सवाल उठाए।  

भाजपा प्रवक्ता यासिर जिलानी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हामिद अंसारी को भारत ने सब कुछ दिया। वह सर्वोच्च पदों पर रहे हैं, लेकिन भारत के हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों करते हैं? हिंदुओं के बारे में उल्टा-सीधा बोलने से आपकी इज्जत नहीं बढ़ रही है, बल्कि और घट रही है। हामिद अंसारी जैसे लोग नफरत के सौदागर हैं। यह अमन पसंद मुल्क है और अधिकतर लोग अमन पसंद हैं, लेकिन इस तरह के बयान देकर वह सिर्फ हलचल मचाना चाहते हैं। इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है।

यासिर जिलानी ने कहा कि अब आप रिटायर हैं, अपने जीवन को अच्छे से बिताइए। अच्छी बातें करिए। शिक्षा को बढ़ावा देने में योगदान दीजिए। अगर कोई सुझाव है तो सरकार तक पहुंचाइए, लेकिन सरकार के खिलाफ जाते-जाते इस स्तर पर पहुंच जाएंगे, इसका अंदाजा नहीं था।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ धर्म की राजनीति करते हैं। कांग्रेस और सपा पहले भी गठबंधन कर चुकी है और उसका परिणाम भी हम देख चुके हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। वह तीसरी बार योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है और फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता इनसे खुश नहीं है, क्योंकि ये काम कम और झगड़ा अधिक करते हैं। सपा और कांग्रेस के गठबंधन और इमरान मसूद की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोगों में एकजुटता नहीं रही है। इमरान मसूद अलग ही चल रहे हैं। वह अखिलेश यादव पर लगातार कटाक्ष कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि ये लोग एक साथ आने वाले हैं।

यासिर जिलानी ने कहा कि इमरान मसूद हिंसा की बात करते हैं। प्रधानमंत्री के लिए उन्होंने किस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है, हम सभी जानते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सत्ता को जनता ने देखा है। जनता अपना विकास चाहती है।

वंदे मातरम को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे लोग रहे हैं, जो राष्ट्र, संस्कृति और संस्कार आदि पर बात करते हैं तो प्रहार करते हैं। वंदे मातरम को लेकर नियम बन गया है कि पूरा गाना है, तो कांग्रेस के नेता इससे गुरेज क्यों कर रहे हैं? इन्हें जनता जवाब देगी।

अन्य ख़बरें

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: आरोपी हरि राम गुप्ता को पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

Newsdesk

बंगाल : आरपीएफ ने सुलझाया ट्रेन में चोरी का मामला, 16.41 लाख रुपए के गहने और नकदी बरामद

Newsdesk

सीबीआई ने 40 लाख रुपए की रिश्वत मामले में फरार महाराष्ट्र सीजीएसटी अधिकारी को गिरफ्तार किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading