September 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बेलबाग में दुकानदार से शराब के लिए ₹500 मांगने का आरोप, नुकीली वस्तु से हमला कर किया घायल

जबलपुर। बेलबाग थाना क्षेत्र में एक दुकानदार से शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगने और इनकार करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। प्रेमसागर पुलिस चौकी के पास रहने वाले 52 वर्षीय अजय गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने अतुल उर्फ तुल्ला वंशकार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, अजय गुप्ता चाइनीज खाद्य सामग्री की दुकान चलाते हैं। 20 सितंबर की शाम करीब 7:45 बजे अतुल उनकी दुकान पर पहुंचा और शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगने लगा। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अतुल ने किसी नुकीली वस्तु से हमला कर अजय के दाहिने हाथ की कलाई और भुजा को घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बेलबाग पुलिस ने बीएनएस की धारा 296(बी), 119(1), 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

भोपाल में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने के उपकरण जब्त

Newsdesk

बिहार : जमुई छेड़खानी कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Newsdesk

रानीताल में गणेश पंडाल के पास जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, सात लोग पकड़े; ₹1.20 लाख जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading