September 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

विजयनगर में पारिवारिक विवाद के दौरान महिला से मारपीट का आरोप, पति के खिलाफ मामला दर्ज

जबलपुर। विजयनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान 48 वर्षीय महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शैलवी अस्पताल के पास रहने वाली मेघना खंडेलवाल की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति सचिन खंडेलवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार, 21 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे पुराने विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि सचिन ने वीणा रावत के साथ विवाद करने की बात कहते हुए मेघना से गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

महिला ने मारपीट के कारण नाक, मुंह और पेट में चोट आने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। विजयनगर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

भोपाल में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने के उपकरण जब्त

Newsdesk

बिहार : जमुई छेड़खानी कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Newsdesk

रानीताल में गणेश पंडाल के पास जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, सात लोग पकड़े; ₹1.20 लाख जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading