September 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी

मुंबई, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने शुरुआती फिल्मी दिनों को याद करते हुए मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। करिश्मा ने बताया कि उन्होंने जैकी श्रॉफ के साथ 1992 में आई फिल्म ‘पुलिस ऑफिसर’ में काम किया था। यह उनके करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक थी और उस वक्त वह सिर्फ 17 साल की थीं। फिल्म में एक बड़ा डांस नंबर था, जिसको लेकर वह काफी नर्वस भी थीं। दरअसल, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 में जैकी श्रॉफ बतौर गेस्ट शामिल हुए। इस दौरान शो की जज करिश्मा ने उनके साथ काम के अनुभव को याद करते हुए कहा, ”मुझे नहीं पता जग्गू दादा, आपको याद है या नहीं, लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि मैंने आपके साथ एक फिल्म की थी, जिसका नाम ‘पुलिस ऑफिसर’ था।

यह मेरी शुरुआती फिल्मों में से एक थी। बहुत पहले की बात है, तब मैं सिर्फ 17 साल की थी। यह ‘प्रेम कैदी’ के बाद की बात है।” करिश्मा ने आगे उस फिल्म के एक गाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ”उसमें एक गाना था ‘देखो ये लड़की करंट मारती है’ . . . यह बहुत बड़ा गाना था, जिसमें काफी सारे डांसर्स थे। मुझे लगता है कि यह पहली बार था जब मैंने इतने सारे डांसर्स और किसी बड़े स्टार के साथ काम किया था। इसलिए मैं काफी डरी हुई और नर्वस भी थी।” करिश्मा ने आगे कहा, ”जैकी श्रॉफ के साथ काम करने को मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात बताया। आपके साथ काम करना मेरे लिए हमेशा खास रहेगा।”

वहीं जैकी श्रॉफ ने भी करिश्मा कपूर की जमकर तारीफ की। उन्होंने करिश्मा को शानदार एक्ट्रेस बताते हुए कहा कि वह एक मल्टीटैलेंटेड कलाकार हैं और कुछ भी कर सकती हैं। जैकी श्रॉफ ने कहा, ”एक शानदार और प्यारी महिला के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है। वह मल्टीटैलेंटेड हैं और कुछ भी कर सकती हैं। वह ऐसे परिवार से आती हैं, जो हमारी इंडस्ट्री का एक मजबूत हिस्सा रहा है। मुझे आपके परिवार और आप पर बहुत गर्व है। मुझे प्यार देने और पसंद करने के लिए शुक्रिया।”

अन्य ख़बरें

इतिहास, परंपरा और सांस्कृतिक को सम्मान’, कौन होणार करोड़पति में पैठणी साड़ी पहनकर पहुंचीं माधुरी दीक्षित

Newsdesk

बेटी आलिया की फिल्म देख गदगद हुईं सोनी राजदान

Newsdesk

बुलेट से घायल खून से सना हाथ, चेहरे पर रौब, लव एंड वॉर से रणबीर कपूर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading