September 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आसिफ की सोच पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं-आदमी की पहचान मूंछ से नहीं, सोच से होती है

मुंबई,लोकप्रिय रिलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में ने घर के अंदर तीखी बहस छेड़ दी है और सोशल मीडिया पर भारी विवाद छोड़ दिया। शुक्रवार को अभिनेत्री गौहर खान ने हालिया एपिसोड को देखने के बाद कंटेस्टेंट आसिफ खान और यंग डीएस को घेरा। साथ ही, कंटेस्टेंट काजी तौकीर को दूसरी गैंग की तरफ से घेरे जाने पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें कंटेस्टेंट आसिफ खान पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “दोस्त मेरा एक सवाल है कि आसिफ का तो एक्टिंग करियर बहुत अच्छा चल रहा है ना? तो उसे ऐसी छोटी सोच और बेहद बचकाना हरकत दिखाने के लिए शो में नहीं आना चाहिए था।”

अभिनेत्री ने अप्रत्यक्ष तरीके से रिति तिवारी पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “जब वो लड़की उदिति को इतने घटिया तरीके से बुरा-भला कह रही थी, तो वो ऐसे एन्जॉय कर रहा था जैसे वो सब उसी के विचार हों। ये देखकर बहुत बुरा लगा।”अभिनेत्री गौहर खान ने आसिफ की सोच और हालिया ‘मूंछ और दाढ़ी’ वाले बयान पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, “इतना अच्छा एक्टर है लेकिन हर बात में ऐसी सोच देखकर दुख होता है। आदमी की पहचान उसकी मूंछ नहीं होती। इस्लाम में एक मुस्लिम आदमी के लिए सुन्नत है कि मूंछ नहीं रखी जाती, क्या वो ये भूल गया? मर्द की पहचान उसकी ऊंची सोच और उसके बर्ताव से होती है। काश उसे ये पता होता।”

 

अन्य ख़बरें

इतिहास, परंपरा और सांस्कृतिक को सम्मान’, कौन होणार करोड़पति में पैठणी साड़ी पहनकर पहुंचीं माधुरी दीक्षित

Newsdesk

बेटी आलिया की फिल्म देख गदगद हुईं सोनी राजदान

Newsdesk

बुलेट से घायल खून से सना हाथ, चेहरे पर रौब, लव एंड वॉर से रणबीर कपूर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading