21.8 C
Jabalpur
September 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गणेश विसर्जन स्थलों और मांडवा बस्ती का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

जबलपुर। गणेश विसर्जन पर्व को सुरक्षित, सुगम और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने नगर निगम प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने विभिन्न विसर्जन स्थलों के साथ मांडवा बस्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विसर्जन स्थलों पर प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए की गई व्यवस्थाओं को परखा गया। श्रद्धालुओं की सहायता और मार्गदर्शन के लिए सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रमुख विसर्जन स्थलों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की गई है।
देर शाम तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पर्याप्त रोशनी और विद्युत व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिफ्टवार ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए, ताकि विसर्जन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
निगम प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से निर्धारित स्थानों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

सोमनाथ व मालवा एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन पर नहीं रुकेगी, निशातपुरा में होगा ठहराव

Newsdesk

बरगी बांध के 4 और गेट खुले, नर्मदा में 6313 क्यूमेक पानी का बहाव

Newsdesk

27 सितम्बर को पहली ट्रिप रानी कमलापति–गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading