29.5 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
खेल

एशियन गेम्स: पीवी सिंधु के क्वार्टर-फाइनल में हार के साथ बैडमिंटन में भारतीय चुनौती समाप्त

इचिनोमिया, भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु रविवार को अपना महिला एकल क्वार्टर-फाइनल मुकाबला चीन की चेन यू फेई से 21-11, 18-21, 10-21 से हार गईं। सिंधु की हार के साथ ही आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत के बैडमिंटन का सफर समाप्त हो गया। कॉन्टिनेंटल इवेंट में भारत के बैडमिंटन अभियान में पुरुषों के टीम इवेंट से सिर्फ एक ब्रॉन्ज मेडल आया। कोई भी एकल, डबल या मिक्स्ड डबल्स खिलाड़ी अपने-अपने इवेंट में मेडल नहीं जीत पाया।

पीवी सिंधु का 24 घंटे से कम समय में यह तीसरा मैच था। सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट के खिलाफ जोरदार शुरुआत की और पहला गेम 21-11 से जीत लिया। दूसरा गेम बेहद कड़ा और संघर्षपूर्ण था। भारतीय खिलाड़ी ब्रेक तक 11-10 की बढ़त के साथ आगे बढ़ रही थी। इसके बाद गेम 16-16 से बराबर हो गया। सिंधु ने एक बड़ा स्मैश लगाकर जोरदार वापसी करते हुए 17-16 की बढ़त बनाई, लेकिन फिर चीनी खिलाड़ी ने वापसी की और दूसरा गेम 21-18 से जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम में ढकेल दिया। गेम 1 में सिंधु का जो दबदबा दिखा था, वह आखिरी गेम में फीका पड़ता दिखा और गेम 2 हारने का दबाव उन पर असर डाल रहा था, क्योंकि उन्होंने निर्णायक गेम में ब्रेक तक चेन को 11-7 की बढ़त दे दी।

 

अन्य ख़बरें

भारत के खिलाफ उनके घर में खेलना हमेशा एक चुनौती होती है: शाई होप

Newsdesk

एशियाई खेलों में पुरुषों की मैराथन में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर सावन बरवाल को बधाई: प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading