राजनगर।शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भगत सिंह चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, त्याग, संघर्ष और देशभक्ति को नमन किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस, NSUI, कांग्रेस सेवादल, INTUC सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विंगों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि भगत सिंह का जीवन केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि देश के युवाओं के लिए साहस, राष्ट्रप्रेम और संघर्ष की प्रेरणा है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिसे राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और सभी ने एक स्वर में “शहीद भगत सिंह अमर रहें” एवं “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए।
कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।


