23.6 C
Jabalpur
October 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सरस्वती शिशु मंदिर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण

**

कुरई- सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय कुरई में बुधवार, 30 सितंबर को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा आठवीं के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सितेंद्र यादव, आचार्या संघमित्रा बिजौरिया एवं प्रेमलता उईके की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व, पौधों के संरक्षण तथा उनकी सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

अन्य ख़बरें

अखिलेश यादव को वोट नहीं करेगा मुसलमान,’ सीएम फेस घोषित करने पर अड़े मौलाना साजिद रशीदी

Newsdesk

कांग्रेस के अतीत और नाकामियों का हिसाब दें राहुल गांधी: हेमंत खंडेलवाल

Newsdesk

गढ़ा पुरवा रोड पर कार की टक्कर स्कूल वैन पलटी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading