27.5 C
Jabalpur
September 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान की फसल में रोगों से हुये नुकसान का सर्वे करने आदेश जारी

..

पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल ने की किसानों से जानकारी देने की अपील..
वारासिवनी,,,,,,,वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल ने महत्त्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया की माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले सहित क्षेत्र की 3 तहसीलों के लिए आज 29 सितंबर को फसलों में बीमारियों की शिकायत मिलने पर खराब हुई फसलों के सर्वे के आदेश जारी कर दिए है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वारासिवनी ने इस अनुविभाग अंतर्गत चालू खरीफ मौसम 2026 में कृषकों द्वारा बोई गयी प्रमुख फसल धान में किट व्याधियो एवं फफूंदजनित रोगों के प्रकोप से सम्भावित फसल क्षति होने की सूचना प्राप्त हुई है। अत: वारासिवनी, खैरलांजी व लालबर्रा तहसील के प्रभावित क्षेत्रों में वास्तविक स्थिति का त्वरित निदान वैज्ञानिक एवं पारदर्शी आंकलन किया जाना आवश्यक है। जिससे राजस्व पुस्तक परिपत्र नियमानुसार पात्र कृषकों को ससमय राहत सहायता उपलब्ध कराया जा सके। पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल ने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि उनके खेतों में फसलों की स्थिति के अनुरुप यथास्थिति की जानकारी  प्रशासन को उपलब्ध करायें, तथा उनके कार्यालय में भी जानकारी प्रदान करें, ताकि क्षेत्रवार हल्का पटवारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी एवं सर्वेक्षण दल को जानकारी दी जा सके।

अन्य ख़बरें

अधिवक्ता शिवम शर्मा की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

संजीवनी नगर में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 65.88 लीटर शराब जब्त

Newsdesk

सफाई मित्रों की सुरक्षा में जबलपुर देश में प्रथम, 243 कर्मचारियों को मिला 5 लाख तक के निःशुल्क इलाज का लाभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading