20.7 C
Jabalpur
October 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हेलमेट-सीट बेल्ट को लेकर चला जागरूकता अभियान, 397 वाहन चालकों पर कार्रवाई



जबलपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जबलपुर यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग को लेकर विशेष प्रवर्तन और जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 397 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 1 लाख 35 हजार 500 रुपये समन शुल्क वसूला गया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चल रहे 10 दिवसीय अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में यातायात के तीनों थानों की टीमों ने विशेष चेकिंग की। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों को कार्रवाई के साथ यातायात नियमों के पालन की समझाइश भी दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश तिवारी, डीएसपी यातायात बैजनाथ प्रजापति और थाना प्रभारी मनीष पयासी ने छोटी लाइन फाटक पर पीए सिस्टम के माध्यम से लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया तथा शपथ दिलाई।
वहीं सरस्वती शिशु मंदिर, गंगानगर गढ़ा में करीब 100 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों की मदद के लिए शासन की राहवीर योजना और कैशलेस योजना की जानकारी भी दी। बताया गया कि राहवीर योजना के तहत ‘गोल्डन ऑवर’ में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को सम्मान एवं प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जबकि कैशलेस योजना के माध्यम से पीड़ित को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

अन्य ख़बरें

गोविंद गंज रामलीला का श्रीमुकुट पूजन चल समारोह आज

Newsdesk

कैथरा रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, जबलपुर-भोपाल मार्ग पर वाहनों के लिए डायवर्जन

Newsdesk

महा स्वास्थ्य शिविर में 900 से अधिक मरीजों की जांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading