20.3 C
Jabalpur
October 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गांधी जयंती पर खेल गतिविधियों के साथ दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश


जैतहरी छात्रावास में रैली, स्वच्छता अभियान और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
अनूपपुर। मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर 2026 को विकासखंड जैतहरी में गांधी जयंती एवं नशामुक्ति अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अनुसूचित जाति बालक छात्रावास जैतहरी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रैली निकालकर नशामुक्ति, स्वच्छता और फिटनेस का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान गोला फेंक, वॉलीबॉल एवं 100 मीटर दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने “नशा छोड़ो, रिश्ता जोड़ो” तथा “करो या मरो फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और नियमित खेल एवं व्यायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षक नंदलाल श्याम ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों एवं गांधी जयंती के महत्व की जानकारी दी। साथ ही नशामुक्ति भारत अभियान, स्वच्छता, खेलो-बढ़ो अभियान तथा फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों द्वारा छात्रावास परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई भी की गई तथा नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
यह आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सेवा संकल्प अभियान एवं नशामुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश कुमार सिंह चंदेल, विकासखंड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जैतहरी, स्टेट रेफरी एवं नेशनल ट्रेनर वॉलीबॉल तथा नशामुक्ति भारत अभियान के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में जिला खेल प्रशिक्षक रामचंद्र यादव, सहायक ग्रेड-3 कमलकांत साहू तथा सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी स्तुति मलैया का सहयोग रहा। यह कार्यक्रम कलेक्टर अनूपपुर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को गांधीजी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।

अन्य ख़बरें

गोविंद गंज रामलीला का श्रीमुकुट पूजन चल समारोह आज

Newsdesk

कैथरा रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, जबलपुर-भोपाल मार्ग पर वाहनों के लिए डायवर्जन

Newsdesk

महा स्वास्थ्य शिविर में 900 से अधिक मरीजों की जांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading