22.7 C
Jabalpur
October 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रधानमंत्री कॉलेज मंडला में मनाई गई गांधी जयंती



स्वच्छता अभियान एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
मंडला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग, सतपुड़ा भवन भोपाल तथा 1 एम.पी. आर्टिलरी रेजीमेंट एनसीसी, जबलपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कीर्ति सित्रे के आदेश के परिपालन में एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टी.पी. मिश्रा के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स, एमडीसी एनसीसी कैडेट्स एवं युवा रेडक्रास के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकालकर आमजन एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एनसीसी विभाग, युवा रेडक्रॉस समिति एवं नशा मुक्त भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता, नशामुक्ति तथा सामाजिक जागरूकता से संबंधित संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी  डॉ. सीमा धुर्वे युवा रेड क्रॉस प्रभारी, डॉ. के. एल.धुर्वे नशा मुक्त भारत अभियान प्रभारी एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजेश धुर्वे ,डॉ. अर्जुन सिंह बघेल, , डॉ. मुकेश आर्मो, डॉ. गौरी सिंह परते, डॉ. पुरुषोत्तम भावरे, डॉ. प्रशांत चौरसिया, डॉ. दशरथ मार्को, डॉ. इंद्रा सरोते, डॉ. अनिल मरावी एवं सुश्री वैशाली मसराम सहित एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर पल्लवी यादव, अंडर ऑफिसर महिमा नंदा, अंडर ऑफिसर आशीष मार्को, CQMS जतिन भांडे, SGT कृष्णा बैरागी, SGT अभिशिखा, CPL विनय हरदहा, LCPL अमन यादव, LCPL सानू यादव, जगदीश यादव एवं कमल यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने “स्वच्छ परिसर–स्वस्थ समाज” और “नशामुक्त भारत–सशक्त भारत” का संदेश दिया तथा समाज में स्वच्छता एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की जानकारी एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजेश धुर्वे द्वारा दी गई।

अन्य ख़बरें

70वीं शालेय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए शहडोल संभाग की हॉकी, कबड्डी एवं फुटबॉल टीमें रवाना

Newsdesk

गांधी जयंती पर छात्रावासी छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Newsdesk

गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ स्वच्छता का संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading