22.7 C
Jabalpur
October 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

70वीं शालेय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए शहडोल संभाग की हॉकी, कबड्डी एवं फुटबॉल टीमें रवाना


===
3 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता (SGFI) के लिए होगा
शहडोल 2 अक्टूबर 2026- मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 70वीं शालेय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शहडोल संभाग की बालक एवं बालिका हॉकी, फुटबॉल एवं कबड्डी टीमें रवाना हो गई हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 7 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता (SGFI) के लिए किया जाएगा।

हॉकी की 17 वर्ष आयु वर्ग की टीम सिवनी के लिए रवाना हुई है। दल के प्रबंधक श्री अरुण कुमार भट्ट तथा कोच श्री अतुल रजक एवं श्री ओम सोधिया हैं।

फुटबॉल की 17 वर्ष आयु वर्ग की टीम शाजापुर/शुजालपुर के लिए रवाना हुई है। दल के प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद बैगा एवं कोच श्री इन्द्रजीत हैं।

इसी प्रकार कबड्डी की 19 वर्ष आयु वर्ग की टीम हरदा के लिए रवाना हुई है। दल के प्रबंधक श्री मान सिंह मरपाची तथा कोच श्री विनय कुमार द्विवेदी एवं श्री गोल्डी पाल हैं।

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

खेल दलों के रवाना होने के अवसर पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री उमेश कुमार दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल श्री अतुल चौधरी, श्री भूपेन्द्र बरकडे (उमरिया), जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर, श्री तुलाराम आर्मो, सहायक संचालक खेल श्री रईस अहमद, श्री सुदर्शन मिश्रा, जिला खेल अधिकारी श्री शेख सलीम, श्री राम रूद्र पटेल, श्री खलील कुरैशी एवं श्री लक्ष्मण सोनी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

अधिकारियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहडोल संभाग एवं मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

अन्य ख़बरें

गांधी जयंती पर छात्रावासी छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Newsdesk

प्रधानमंत्री कॉलेज मंडला में मनाई गई गांधी जयंती

Newsdesk

गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ स्वच्छता का संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading