27.5 C
Jabalpur
October 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

कल्याणपुर में कुल्हाड़ी से हमला कर किसान की हत्या का आरोप दो की तलाश

जबलपुर। कुंडम थाना क्षेत्र की बघराजी चौकी अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर में 50 वर्षीय जगदीश सिंह मरावी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। वह पानी की टंकी के पास बनी मड़ैया में अकेले रहते थे।

पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर की सुबह जगदीश मड़ैया के भीतर मृत मिले। उनके गले और सीने पर गंभीर चोटें थीं। एक महिला प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि पिछली रात करीब 11 से 12 बजे के बीच परीबा सिंह और अघनू विश्वकर्मा का जगदीश से विवाद हो रहा था। उसने परीबा के हाथ में कुल्हाड़ी देखने और दोनों को मड़ैया से भागते देखने का दावा किया है।

कुंडम पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(अ) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश के साथ घटनास्थल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शी के बयान की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

केरल के गृह मंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के दिए आदेश

Newsdesk

नवप्रीत सिंह ने फर्जी पहचान पत्र से हासिल की तुर्किये की नागरिकता, कई राज्यों में ले जाकर पूछताछ करेगी

Newsdesk

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, यूपी मीडिया विभाग की नई टीम घोषित, बनाए गए 31 प्रवक्ता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading