22.8 C
Jabalpur
October 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर 74 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी

जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बल्देवबाग निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति से पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर 74 हजार 94 रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया गया है। भुगतान 40 अलग-अलग किस्तों में कराया गया।

शिकायत के अनुसार पीड़ित ने 20 मई को ऑनलाइन लोन के लिए एक वेबसाइट पर दिए नंबर पर संपर्क किया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को बजाज फाइनेंस का प्रतिनिधि बताया और ऋण स्वीकृति के लिए पहले 1,650 रुपये जमा कराए। इसके बाद कथित रूप से रोज फोन कर दो-दो हजार रुपये के भुगतान कराए गए। 20 मई से 11 अगस्त के बीच कुल 74 हजार 94 रुपये ट्रांसफर किए गए, लेकिन ऋण नहीं मिला।

कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। मोबाइल नंबर, क्यूआर कोड और बैंक लेनदेन के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।

अन्य ख़बरें

गोविंद गंज रामलीला का श्रीमुकुट पूजन चल समारोह आज

Newsdesk

कैथरा रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, जबलपुर-भोपाल मार्ग पर वाहनों के लिए डायवर्जन

Newsdesk

महा स्वास्थ्य शिविर में 900 से अधिक मरीजों की जांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading