22.8 C
Jabalpur
October 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेवा सेतु अभियान से गांव-गांव पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

एक ही स्थान पर मिलीं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए विभागीय शिविर_
सी टाइम्स कुरई- ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को आवश्यक प्रक्रियाओं में सहायता उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों द्वारा शिविर लगाए गए, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं आवेदन अधिकारियों के समक्ष रखे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने कहा कि भाजपा सरकार का प्रयास है कि शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कई ग्रामीण विभिन्न कारणों से कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए सेवा सेतु अभियान एक माध्यम है, जिसके जरिए वे अपनी समस्याएं अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखकर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
अभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, शासकीय सेवाओं एवं सुविधाओं तक आसान पहुंच तथा विभिन्न आवेदनों और समस्याओं के निराकरण में सहायता उपलब्ध कराई गई। आयोजन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश सानोडिया, जिला पंचायत सदस्य तेज सिंह पटेल, जनपद उपाध्यक्ष हरदीप भाटिया सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक अनिल सहारे, सहसंयोजक जागेश्वर पांडे, किसान मोर्चा महामंत्री देवेंद्र राहगढ़ाले, जिला मंत्री अशोक शरणागत, मंडल अध्यक्ष सूकतरा चंद्रभान रघुवंशी, कुरई मंडल अध्यक्ष सागर सूर्यवंशी, निधि सोत, भाजपा नेता रमेश वर्मा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष रविशंकर पाल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

गोविंद गंज रामलीला का श्रीमुकुट पूजन चल समारोह आज

Newsdesk

कैथरा रेलवे फाटक 24 घंटे रहेगा बंद, जबलपुर-भोपाल मार्ग पर वाहनों के लिए डायवर्जन

Newsdesk

महा स्वास्थ्य शिविर में 900 से अधिक मरीजों की जांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading